फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR registered against mother and son for irregularities in distribution of MDM food grains

Gonda News: एमडीएम खाद्यान्न वितरण की अनियमितता में मां-बेटे पर एफआईआर दर्ज

Tue, 26 Nov 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 26 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against mother and son for irregularities in distribution of MDM food grains
परसपुर (गोंडा)। स्कूलों की एमडीएम खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मामले में कोर्ट के आदेश पर पूर्व उचित दर विक्रेता मां-बेटे पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में कोटेदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम बहुवन मदार मांझा के उचित दर विक्रेता राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व कोटेदार की दुकान से कई विद्यालयों के एमडीएम का खाद्यान्न बंटता था। जिसे कई महीनों तक नहीं दिया गया। इसकी शिकायत के बाद हुई जांच में डीएम के अनुमोदन पर अप्रैल 2022 को दुकान निलंबित कर 30 जून को निरस्त कर दी गई। आरोप है कि बचाव में पूर्व कोटेदार ने ग्रामीणों का फर्जी शपथ पत्र दाखिल किया गया। प्राथमिक विद्यालय पूरे बहोरी का 7.05 क्विंटल गेहूं व 9.69 क्विंटल चावल, पूरे रामपाल सिंह का 153 किलो गेहूं व 309 क्विंटल चावल अवशेष था। पूरे भैया नगेश्वर सिंह का 1321 किलो गेहूं व 1772 किलो चावल, जूनियर विद्यालय बहुवन मदार माझा का 1081.350 किलो गेहूं व 1105.250 किलो चावल पुष्पा देवी को देना था। पूर्व कोटेदार ने दुकान निरस्त होने के बाद खाद्यान्न रामानंद को नहीं दिया।
विज्ञापन

कालाबाजारी कर अनुचित लाभ लेने, कूटरचित हस्ताक्षर कर फर्जी दस्तावेज बनाने वितरण रजिस्टर में अनियमितता का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पूर्व कोटेदार पुष्पा देवी व अजय कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed