फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmers rush to take urea

यूरिया वितरण होते ही किसानों का लगा जमघट

Sat, 22 Aug 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers rush to take urea
मोतीगंज (गोंडा)। क्षेत्र में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस ने यूरिया खाद का वितरण कराया। काफी दिनों से क्षेत्र में लॉकडाउन के कारण कृषि गोदामों व साधन सहकारी समितियों तथा निजी खाद दुकानों पर यूरिया नदारद थी जिससे किसान अपने खेतों में खाद नहीं डाल पा रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के किसानों को सुबह पीसीएफ गोदाम हड़हवा मोतीगंज में इफको खाद आई। जिसे लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में किसान सुबह से ही भीगते हुए लाइनों में खड़े हो गए। कृषि गोदाम पर किसानों की भारी भीड़ देखकर कृषि गोदाम प्रभारी बीके सिंह के हाथ पाव फूल गए। किसानों के भीड़ को देखकर गोदाम प्रभारी ने तत्काल सूचना प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज कन्हई प्रसाद को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज कन्हई प्रसाद वा चौकी प्रभारी कहोबा भोलाशंकर पुलिस बल के साथ पीसीएफ गोदाम पर पहुंचे और भारी भीड़ व आक्रोशित किसानों को देखकर उन्हें समझाया, लेकिन काफी मशक्कत करने के बाद किसान लाइन में भीगते हुए खड़े हुए और पुलिस की देखरेख में गोदाम प्रभारी बीके सिंह ने खाद वितरण का कार्य शुरू किया। पीसीएफ गोदाम प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि 500 बोरी इफको की खाद मिली है जिसका वितरण किसानों के आधार कार्ड की पहचान पर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही और यूरिया मिलने की संभावना है। जिसके आते ही उसे वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमरैया सहकारी समिति में भी जुटे किसान
मंगुरा बाजार क्षेत्र के धमरैया सहकारी समिति पर शनिवार को जैसे ही यूरिया की आपूर्ति हुई किसान पता करते हुए जुट गए। सचिव उमाशंकर पांडेय ने बताया कि केंद्र के बाहर पानी भरा होने के कारण समस्या हो रही है। केंद्र पर 500 बोरी यूरिया मिली थी जिसे किसानों को वितरित किया जा रहा है। सभी किसानों को यूरिया मिल भी नहीं पाई है। जैसे ही और खाद मिलेगी किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed