{"_id":"6a8dde548f97e2255f0cabab","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-gonda-news-c-100-1-slko1026-165002-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
Tue, 25 Aug 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
राम बरन यादव। फाइल फोटो
इटियाथोक। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर नयेगांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
नयेगांव निवासी किसान रामबरन यादव (65) सोमवार रात नौ बजे घर में भोजन करने के बाद सड़क पर स्थित अपने दूसरे मकान में सोने जा रहे थे। परिजनों के अनुसार, सड़क पार करते समय बलरामपुर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। रामबरन के पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी का विवाह हो चुका है। रामबरन की मौत से पत्नी रामराजी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।