{"_id":"68238b5ce3a78ea96b04c2f1","slug":"farmer-died-in-the-accident-vehicles-kept-running-over-him-gonda-news-c-100-1-gon1003-137592-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हादसे में किसान की मौत, रौंदती रहीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हादसे में किसान की मौत, रौंदती रहीं गाड़ियां
Tue, 13 May 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 13 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
भंभुआ/करनैलगंज (गोंडा)। लखनऊ मार्ग पर सोमवार रात बाजार से लौट रहे मदारीपट्टी पंचमढ़ी निवासी रमेश वर्मा (45) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद उन्हें एक-एक कर कई गाड़ियां रौंदती चली गईं। काफी देर बाद पुलिस को जानकारी हो सकी।
किसान रमेश वर्मा सोमवार रात करीब 10 बजे भंभुआ बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। मसौलिया कलहंसन पुरवा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरा होने के चलते आसपास के लोगों को जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद रमेश को कई गाड़ियां कुचलते हुए निकल गईं। भंभुआ चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे रमेश
रमेश खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में पत्नी लीलावती, चार छोटे-छोटे बेटे व एक बेटी है। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।