फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fallen trees from the storm, people get hostile with jam

आंधी से गिरे पेड़, जाम से जूझे लोग

Wed, 17 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 17 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fallen trees from the storm, people get hostile with jam
आंधी-पानी से गिरे पेड़, जाम से जूझे लोग - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की शाम आई तेज आंधी व बारिश से क्षेत्र के अनेक स्थानों पर तमाम पेड़ उखड़ कर गिर गए तथा कई बिजली के खम्भे भी टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए। परसपुर रगड़गंज मार्ग, भौरीगंज मार्ग सहित अनेक स्थानों पर पेड़ गिरने से घंटों रास्ता अवरुद्ध रहा। जाम से एंबुलेंस सहित तमाम वाहन घंटों फंसे रहे। स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह पेड़ों की डालों को काट कर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन


भारी बारिश से नाली न होने के कारण तमाम गली मुहल्लों तथा लोगों के घरों में पानी भर गया। जिस से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं इस बारिश से किसानों के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिली। बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे आई तेज आंधी व बारिश से तमाम पेड़ उखड कर गिर गए।
विज्ञापन


परसपुर रगड़गंज मार्ग के एक निजी अस्पताल के पास इमली का पेड़, इसी मार्ग के शुकुलपुरवा के पास तीन स्थानों पर नीम, आम वा पीपल का पुराना पेड़ टूट कर बीच सड़क पर गिर गया। जिससे दोनों तरफ वाहनों का लम्बा जाम लग गया। इस जाम में अस्पताल की एम्बुलेंस भी घंटों फंसी रही। जिससे मरीज को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पेड़ों की डालों को काट कर बड़ी मुश्किल से आवागमन बहाल कराया। जाम की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद की परंतु वन विभाग के कर्मी कहीं दूर दूर तक नजर नहीं आये,  जिससे लोगों  को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


इसी तरह परसपुर भौरीगंज मार्ग पर धीरजपुरवा के पास भी सड़क पर एक बबूल का पेड़ गिरने से मार्ग कुछ देर के लिए अवरुद्ध रहा। आंधी तूफान से रगड़गंज मार्ग पर तमाम बिजली के खंभे भी टूट कर धराशायी हो जाने से इस इलाके की बिजली बंद हो गयी। वहीं तेज बारिश से कस्बे के गली मुहल्लों में जलभराव उत्पन्न हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed