{"_id":"67042dd8745c25ad400961d4","slug":"explosion-while-making-firecrackers-in-gonda-three-people-killed-gonda-news-c-13-1-lko1034-906124-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा में पटाखे बनाते समय धमाका, तीन लोगों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा में पटाखे बनाते समय धमाका, तीन लोगों की माैत
Tue, 08 Oct 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बेलसर में हुए विस्फोट के घायलों को देखते लोग। - संवाद
गोंडा। तरबगंज क्षेत्र के बेलसर में सोमवार दोपहर 12:25 बजे एक मकान में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखों के जखीरे में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर बारूद, कागज व पटाखों की पैकिंग की सामग्री बिखरी मिली। जिस मकान में धमाका हुआ, उसमें बाहर से ताला लगा था। विस्फोट से अंदर की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने इशहाक और कृष्णकुमार को नामजद करते हुए उनके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि बेलसर उत्तरी में फारुख के जर्जर मकान में कुछ लोग अवैध रूप से पटाखा बना रहे थे। दोपहर को विस्फोट हुआ। इससे पटाखा बना रहे अयाज मोहम्मद उर्फ तूफान (17), इशहाक (40), आकाश कनौजिया उर्फ छोटू (15), अयूब उर्फ लल्लू (30) व कृष्णकुमार (24) झुलस गए। सभी को सीएचसी बेलसर पहुंचाया गया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां ईएमओ डॉ. अतुल मिश्र ने आकाश कनौजिया और अयूब उर्फ लल्लू पुत्र नक्खू काे मृत घोषित कर दिया। अयाज मोहम्मद पुत्र दोस मोहम्मद, इशहाक पुत्र नक्खू और कृष्णकुमार पुत्र छबीले को लखनऊ सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। देर शाम अयाज ने भी दम तोड़ दिया। अयूब की मां साफिया ने बताया कि वह लोग पटाखे नहीं बनाते हैं। अयूब कहीं से पटाखा लेकर आया था। सोमवार सुबह घर के पास खंडहरनुमा मकान के पास पटाखा जलाने गया था, लेकिन अचानक भीषण विस्फोट हो गया।