फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ex miletry person meeting gonda

Gonda News: डीएम के साथ बैठक में छलका पूर्व सैनिकों का दर्द

Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
ex miletry person meeting gonda
पूर्व सैनिकों के साथ बैठक करते जिला​धिकारी।
गोंडा। देश की रक्षा कर सेवानिवृत हुए पूर्व सैनिकों का जीवन समस्याओं से घिरा हुआ है। सरकार की ओर से मिलने वाले मूलभूत योजनाओं से भी वे वंचित हैं। शहर से सटे परेड सरकार निवासी पूर्व सैनिक शत्रुघ्न मौर्य की जमीन पर अवैध कब्जा है।
विज्ञापन


कई बार उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के सामने पूर्व सैनिकों का दर्द छलका। डीएम ने सैनिकों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक राधेश्याम मिश्र ने घर तक खड़ंजा न होने की बात जिलाधिकारी से बताई। उन्होंने कहा कि गांव में अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी टोटा है। ग्राम सचिव व बीडीओ से मिलकर गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने पूर्व सैनिक के घर तक पक्का खडंजा बनवाने का अश्वासन दिया। जिला सैनिक कार्यालय के पास खाली पड़े जमीन को ईसीएचएच के लिए आवंटित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सैनिक बाबूलाल मिश्र, उदय शंकर मिश्र, ब्रजेश धर द्विवेदी, विजयपाल सिंह, अमिताभ पांडेय, विजय कुमार, सभाजीत पांडेय, प्रमोद कुुमार गुप्ता आदि ने अपनी समस्याएं बताई। जिलाधिकारी ने सभी पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह, डॉ. टीपी जायसवाल, राजेश चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed