फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Every student will have an email ID in the school

Gonda News: स्कूलों में हर विद्यार्थी की बनेगी ई-मेल आईडी

Mon, 25 May 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 25 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Every student will have an email ID in the school
गोंडा। जिले के माध्यमिक विद्यालयों की पढ़ाई अब पारंपरिक कॉपी-किताबों से आगे बढ़कर डिजिटल प्लेटफार्म की ओर बढ़ रही है। शासन के निर्देश पर जिले के माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल साक्षरता को तेजी से लागू किया जा रहा है। इसके तहत सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी बनाना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 512 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। जिनमें नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़कर ऑनलाइन शैक्षिक गतिविधियों के लिए तैयार किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन के साथ गृहकार्य, पाठ्यक्रम और मूल्यांकन प्रक्रिया को भी डिजिटल माध्यम से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। नई व्यवस्था लागू होने पर विद्यार्थी ई-मेल से असाइनमेंट भेज सकेंगे और अध्ययन सामग्री प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि कठिन विषयों को सरल और रोचक तरीके से समझाया जा सके। विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि छात्र-छात्राओं को ई-मेल उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाए। इसके जरिए विद्यार्थी शिक्षकों से ऑनलाइन संवाद करना भी सीखेंगे। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने कहा कि डिजिटल साक्षरता से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता और नवाचार की सोच विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed