{"_id":"6a9860ca0c3fde86db0a6932","slug":"allegation-of-financial-irregularity-against-the-municipal-council-president-gonda-news-c-100-1-slko1026-165443-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पालिकाध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पालिकाध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितता का आरोप
Wed, 02 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नगर पालिका परिषद गोंडा की अध्यक्ष उजमा राशिद और उनके पति सैयद राशिद इकबाल के खिलाफ सभासदों ने शिकायत की है। तीन सभासदों ने डीएम को प्रत्यावेदन देकर पालिका में वित्तीय अनियमितता समेत विभिन्न मामलों की जांच कराने की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पालिकाध्यक्ष और उनके पति ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
आवास विकास कॉलोनी के सभासद अनूप कुमार श्रीवास्तव, रकाबगंज के सभासद फहीम सिद्दीकी और पटेलनगर के सभासद अब्दुल्ला अंसारी की ओर से दिए गए प्रत्यावेदन में 32 नाला सफाई के टेंडर में अनियमितता होने की आशंका जताई गई है। सभासदों ने कुछ बिलों के सत्यापन और भुगतान की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।
बिना टेंडर बड़े कार्य कराए जाने और सरकारी निधि के इस्तेमाल में नियमों की अनदेखी किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। प्रत्यावेदन में यह भी कहा गया है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से पटल लिपिक का काम लिया गया। सभासदों ने पूर्व में पीओपी, जीएसटी और नजूल भूमि से संबंधित मामलों में भी अनियमितताओं की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष उजमा राशिद और उनके पति सैयद राशिद इकबाल ने सभासदों की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि दबाव बनाने की मंशा से इस तरह की शिकायतें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जांच होने पर सभी आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।