फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hormone testing machine out of order; X-ray plates also out of stock

Gonda News: हार्मोन जांच की मशीन खराब, एक्सरे प्लेट भी खत्म

Wed, 02 Sep 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 02 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hormone testing machine out of order; X-ray plates also out of stock
मेडिकल कॉलेज में मोबाइल में एक्सरे रिपोर्ट की फोटो खींचते कमरान अली।
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में हार्मोन जांच की मशीन खराब होने से बुधवार को मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थायराइड, विटामिन-डी, विटामिन-बी12 समेत अन्य हार्मोनल जांचें नहीं हो सकीं। जांच कराने पहुंचे मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, एक्सरे प्लेट खत्म होने के कारण मरीजों को रिपोर्ट की मोबाइल से फोटो खींचकर डॉक्टर को दिखानी पड़ी। विभागीय कर्मियों ने शाम तक हार्मोन जांच की मशीन ठीक होने का दावा किया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1500 से 2200 मरीज पहुंचते हैं। इनमें सैकड़ों मरीजों को चिकित्सक जांच कराने के बाद ही दवाएं लिखते हैं। क्षेत्रीय निदान केंद्र में भी रोजाना 500 से अधिक मरीज विभिन्न जांचों के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार शाम मशीन में खराबी आने के बाद बुधवार को हार्मोन संबंधी जांच प्रभावित रही। दूर-दराज से 40-50 किलोमीटर की दूरी तय कर आने वाले मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि जांच में आ रही दिक्कत की जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दे दी गई है। एक्सरे प्लेट की उपलब्धता के लिए भी पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को हुई परेशानी
मनकापुर निवासी भानमती बुधवार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। चिकित्सक ने उन्हें हार्मोन संबंधी जांच लिखी थी। क्षेत्रीय निदान केंद्र पहुंचने पर मशीन खराब होने की जानकारी दी गई। जांच नहीं हो पाने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। सिसई टिकरिया निवासी कमरान अली चोट लगने के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। चिकित्सक ने एक्सरे कराने की सलाह दी। एक्सरे कराने के बाद रिपोर्ट लेने पहुंचे तो उन्हें रिपोर्ट की मोबाइल से फोटो खींचने के लिए कहा गया। कमरान ने मोबाइल में फोटो खींचकर रिपोर्ट चिकित्सक को दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed