{"_id":"64caa1516b3b278ee303af94","slug":"establishment-of-maa-varahi-sub-centre-will-provide-smooth-electricity-gonda-news-c-100-1-slko1029-2014-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मां वाराही उपकेंद्र की स्थापना से मिलेगी सुचारु बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मां वाराही उपकेंद्र की स्थापना से मिलेगी सुचारु बिजली
Thu, 03 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दो दर्जन गांवों की 50 हजार आबादी को सुचारु बिजली आपूर्ति के लिए नए विद्युत उपकेेंद्र की स्थापना होगी। तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय के प्रस्ताव पर मुकुंदपुर गांव में 4.75 करोड़ रुपये की लागत से मां वाराही विद्युत उपकेंद्र की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। उपकेंद्र बनने से क्षेत्र के लोगों को अघोषित विद्युत कटौती की समस्या से निजात मिल जाएगी।
मां वाराही विद्युत उपकेंद्र की स्थापना से तरबगंज के सनौली मोहम्मदपुर, फेहरा, ऐली परसौली, इस्माइलपुर, बरौली, मुकुंदपुर समेत दो दर्जन गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इन गांवों को पहले बेलसर के शुक्लागंज विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति मिलती थी मगर दूरी अधिक होने के कारण इस क्षेत्र को परसपुर से जोड़ा गया था। यहां से भी दूरी अधिक होने से आए दिन लाइन ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट के चलते विद्युत कटौती से लोग परेशान रहते हैं।
नए विद्युत उपकेंद्र की स्वीकृति मिलने पर धर्मवीर सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह पप्पू, अजय सिंह पिंटू, राजेश सिंह बब्बू, कन्हैयालाल मिश्र, समरजीत सिंह बौखल, त्रिजुगी नारायण शुक्ल, डिक्सिर के प्रधान राम भान सिंह, सेमरी कला के प्रधान अमित सिंह, सुरजीत सिंह, अभिमन्यु मिश्र व उमाकांत मिश्र ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
परसपुर विद्युत उपकेंद्र के परसपुर व उमरीबेगमगंज फीडर की विद्युत लाइन दुरुस्त करने के लिए भी 2.50 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति मिली है। बेलसर से ऐली परसोली तक सबसे पुरानी और जर्जर विद्युत लाइन के सुदृढ़ीकरण के लिए विभाग ने सर्वे कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही इसकी मिलने की भी उम्मीद है।