फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Encroachment removed from the road on the orders of the High Court

Gonda News: हाईकोर्ट के आदेश पर रास्ते से हटाया अतिक्रमण

Tue, 14 Oct 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from the road on the orders of the High Court
वजीरगंज के बंधवा गांव में अतिक्रण ढहाता बुलडोजर। - संवाद 
डुमरियाडीह। वजीरगंज के ग्राम बंधवा में रास्ते में किए गए अवैध निर्माण को उच्च न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर से ढहा दिया। धनेश्वरपुर निवासी सफर अली की शिकायत पर तहसीलदार तरबगंज ने 28 जुलाई 2023 को रास्ते पर कराए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया था। राजनीतिक दखल की वजह से अतिक्रमण हटाया नहीं जा सका। इसके बाद शिकायतकर्ता ने उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दाखिल कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने का अनुरोध किया था। उच्च न्यायालय के 12 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के आदेश के बाद मंगलवार दोपहर तहसीलदार आशुतोष पांडेय, नायब तहसीलदार अनुराग पांडेय व जयशंकर सिंह, राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शाकिर व यार मोहम्मद द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed