{"_id":"687a9251e0fa78867e0c1de3","slug":"electricity-workers-damaged-the-meter-and-broke-the-lock-gonda-news-c-100-1-slko1028-141046-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विद्युतकर्मियों ने खराब कर दिया मीटर, तोड़ दिया लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विद्युतकर्मियों ने खराब कर दिया मीटर, तोड़ दिया लॉक
Fri, 18 Jul 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पॉवर कार्पोरेशन की ओर से शुक्रवार को दूसरे दिन भी मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उपभोक्ताओं ने मीटर बदलने, बिजली बिल में गड़बड़ी होने की शिकायतें दर्ज कराईं। वहीं, कुछ लोगों ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत पंजीकरण कराया। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने शिविर का निरीक्षण कर अभियंताओं को निर्देश दिए।
गायत्रीपुरम कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी सीमा देवी पहुंचीं। उन्होंने अभियंताओं के सामने कहा कि पांच जुलाई को शाम के समय चार विद्युतकर्मी पहुंचे और हाथ से विद्युत मीटर पर मारा। आरोप लगाया कि उन्होंने मीटर को नीचे की ओर लटकाकर खराब कर दिया। प्लास से साइड लाॅक को तोड़ दिया। उसी दिन से कई बार उन्होंने एसडीओ को फोन किया लेकिन कॉल नहीं उठाया। उन्होंने खराब मीटर को बदलने की मांग की।
अधिशासी अभियंता राधेश्याम भास्कर ने बताया कि एसडीओ अंबेडकर चौराहा को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उम्मेदजोत सलारपुरवा निवासी शरीफुन्निशा व पथवलिया के राजू ने बिल को लेकर शिकायत की।