{"_id":"67acd81acbbb228cf80d5a11","slug":"electricity-supply-stopped-for-11-hours-due-to-fault-in-insulator-gonda-news-c-100-1-slko1028-132529-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: इंसुलेटर में फाॅल्ट से 11 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: इंसुलेटर में फाॅल्ट से 11 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति
Wed, 12 Feb 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर (गोंडा)। इंसुलेटर में फाॅल्ट आने के कारण मंगलवार रात 11 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर पंचायत स्थित विद्युत उपकेंद्र धानेपुर अंतर्गत धानेपुर नगर समेत बग्गीरोड, बाबागंज, लोहशीशा, नौसी फीडर को विद्युत आपूर्ति की जाती है।
नगर के जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात 12:30 बजे बिजली चली गई। इससे काफी परेशानी हुई। बताया कि मंगलवार दोपहर में भी करीब तीन-चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित थी।
नगर के ही कक्षा 10 के छात्र रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। रात में लाइट गायब होने से पढ़ाई नहीं कर पाए। व्यापारी राकेश गुप्ता ने बताया कि उनकी बिजली उपकरण की दुकान है। दिन में लाइट गायब होने से व्यापार में मंदी आ जाती है।
विज्ञापन
एसडीओ पीयूष सिंह ने बताया कि गोंडा से आने वाली 33 हजार की लाइन में गड़बड़ी हो जाने से आपूर्ति बाधित हुई थी। सोनबरसा के समीप इंसुलेटर में फाल्ट मिला था। लाइन को ठीक कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।