{"_id":"6a2af8035f00e3b2740cbc54","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-unidentified-vehicle-commotion-ensues-gonda-news-c-100-1-slko1026-160141-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, हंगामा
Thu, 11 Jun 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के सुभागपुर बाजार निवासी सेवानिवृत्त सुपरवाइजर रामपाल सोनी (75) बुधवार शाम घर के सामने गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर टहलते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। रामपाल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
रात में ही पोस्टमार्टम की मांग को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा। मगर परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। इसी दौरान करनैलगंज में हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना पर डीएम प्रियंका निरंजन मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। वहां हंगामा देख पुलिस ने परिजनों को इमरजेंसी से हटाने की कोशिश की। डीएम ने हंगामे का कारण जानने के बाद देर रात पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी। इसके बाद परिजन शांत हुए। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के बेटे सुभाष चंद्र सोनी ने बताया कि उनके पिता स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर पद से सीएचसी सुभागपुर से सेवानिवृत्त थे। देर शाम वह घर के सामने टहलते समय वह हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
अयोध्या में सरयू तट पर हुआ अंतिम संस्कार
रामपाल सोनी के परिवार में पत्नी लालपती, पुत्री कुसुमलता, पुत्र सुरेश कुमार व सुभाष चंद्र हैं। रामपाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा। बृहस्पतिवार को बड़े बेटे ने अयोध्या में सरयू तट पर पिता का अंतिम संस्कार किया।