फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elderly died in a clash of bikes

बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत

Sun, 29 Sep 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Elderly died in a clash of bikes
गोंडा में कुदुंरखी चीनी मिल के निकट हुई मार्ग दुर्घटना में घायल लोग। - फोटो : GONDA
मोतीगंज (गोंडा)। मनकापुर-दर्जीकुआं मार्ग पर कुंदरखी नहर पुलिया के पास रविवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग का पौत्र और पौत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने थाना मोतीगंज पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मगर दोनों समय पर नहीं पहुंचे। इसी बीच उधर से गुजर रहे एसडीएम मनकापुर ने अपनी गाड़ी से घायलों को सीएचसी काजीदेवर भिजवाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना मोतीगंज क्षेत्र के छाछपार मुतवल्ली गांव के रहने वाले भगौती (50) अपने पौत्र पिंटू (16) व पौत्री सीबू (20) के साथ रविवार की दोपहर बाइक से अपने घर से खरीदारी करने के लिए कुंदरखी बाजार जा रहे थे। बाइक पिंटू चला रहा था। वह तीनों कुंदरखी चौराहे के समीप नहर पुलिया पर पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। जिससे भगौती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिंटू व सीबू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर तड़प रहे घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों ने मोतीगंज पुलिस व 108 एंबुलेंस को फोन किया।
विज्ञापन

मगर दोनों ही समय पर नहीं पहुंचे। इसी बीच उधर से गुजर रहे एसडीएम मनकापुर रमाकांत वर्मा ने भीड़ लगी देखी तो गाड़ी रोक दी और अपनी गाड़ी से घायलों को सीएचसी काजीदेवर भेजवाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। बाद में पहुंची मोतीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज आरपी सोनकर ने बातया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। मगर उससे पहले एसडीएम ने घायलों को अस्पताल भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवार राधे निवासी डड़वा दसोतिया थाना मोतीगंज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed