फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eight teachers granted direct 4,800 grade pay; BSA summons records.

Gonda News: चयन वेतनमान में खेल, आठ शिक्षकों को सीधे 4800 ग्रेड-पे, बीएसए ने तलब किए अभिलेख

Sun, 05 Jul 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Eight teachers granted direct 4,800 grade pay; BSA summons records.
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग में चयन वेतनमान की स्वीकृति में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विकासखंड बेलसर के आठ सहायक अध्यापकों को नियमों के विपरीत 4200 ग्रेड-पे से 4600 ग्रेड पे दिए बिना सीधे 4800 ग्रेड पे का चयन वेतनमान स्वीकृत हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर से स्पष्टीकरण और अभिलेख तलब किए हैं।
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन चयन वेतनमान स्वीकृति सूची के आधार पर 7 अप्रैल 2026 को आदेश जारी हुआ था। आदेश के परीक्षण में आठ शिक्षकों को सूची में पहले से ही 4600 ग्रेड पे पर कार्यरत दर्शाया गया था। इस विसंगति को गंभीर मानते हुए बीएसए ने बीईओ से पूछा कि 4600 ग्रेड पे कब और किस आदेश के तहत स्वीकृत हुआ। बीएसए ने इन आठ शिक्षकों के साथ शेष 41 सहायक अध्यापकों की पात्रता, 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा और ग्रेड पे स्वीकृति की स्थिति का विवरण मांगा है। इस गड़बड़ी के कारण शिक्षकों का वेतन समय पर जारी नहीं हो सका, जिसका भुगतान 3 जुलाई को शासन से बजट मिलने पर हुआ। अनियमितता पकड़े जाने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मची है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

अनियमितता का खुलासा
बेलसर के आठ सहायक अध्यापकों को 4200 से 4600 ग्रेड-पे दिए बिना सीधे 4800 ग्रेड-पे मिला। मानव संपदा पोर्टल की सूची में उन्हें पहले से 4600 ग्रेड पे पर दर्शाया गया था। बीएसए ने इस विसंगति पर खंड शिक्षा अधिकारी से जवाब मांगा है। बीएसए ने शेष 41 सहायक अध्यापकों की पात्रता का विस्तृत विवरण मांगा है। इसमें 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा और ग्रेड पे स्वीकृति की स्थिति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed