फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dubaha outpost in-charge suspended for negligence, 10 arrested

Gonda News: लापरवाही पर दुबहा चौकी प्रभारी निलंंबित, 10 गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 28 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dubaha outpost in-charge suspended for negligence, 10 arrested
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया थाना क्षेत्र के दुबहा बाजार में बृहस्पतिवार शाम विवाद के बाद दो समुदायों में तनाव के मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी वीरेंद्र पाल को एसपी विनीत जायसवाल ने निलंबित कर दिया है। वहीं, इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

धर्मपुर गांव निवासी आदर्श व कटरा बाजार के वीरपुर निवासी मंजेश बृहस्पतिवार शाम सब्जी खरीदने दुबहा बाजार गए थे। वहां एक होटल के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इस पर दूसरे समुदाय के युवकों ने मंजेश को एक घर के भीतर खींचकर पिटाई कर दी थी। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो शुक्रवार को आक्रोशित लोग बाजार में जुट गए। इससे तनाव फैल गया। बाजार की दुकानें बंद हो गईं। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया था।
विज्ञापन

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दुबहा बाजार निवासी फिदा हुसैन, साबिर उर्फ सलमान, कलीम, सद्दाम, फैयाज, मेंहदी हसन, कमरुद्दीन, अब्दुल हन्नान, नान्हू, फहीम समेत 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि मामले में लापरवाही पाए जाने पर दुबहा बाजार चौकी प्रभारी वीरेंद्र पाल को निलंबित किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed