फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DSR technology will change the picture of paddy cultivation

Gonda News: डीएसआर तकनीक से बदलेगी धान की खेती की तस्वीर

Sun, 07 Jun 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 07 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
DSR technology will change the picture of paddy cultivation
गोंडा। यूपी एग्रीज परियोजना के तहत विकासखंड तरबगंज के ग्राम परासपट्टी मझवार में डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) तकनीक से धान की सीधी बोआई का शुभारंभ किया गया। किसान राधेश्याम सिंह के एक हेक्टेयर खेत में इस आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार डीएसआर धान की खेती की ऐसी वैज्ञानिक विधि है, जिसमें नर्सरी तैयार करने और रोपाई की आवश्यकता नहीं होती। इससे पानी, श्रम और लागत में बचत होती है। परियोजना के तहत जिले में 7114 हेक्टेयर क्षेत्रफल में डीएसआर विधि से खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 150 गांवों के 3000 किसानों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी (कृषि) धनंजय कुमार ने बताया कि चयनित किसानों को धान का बीज, उर्वरक और कृषि रक्षा रसायन मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही वैज्ञानिकों की निगरानी में खेती कराकर आधुनिक तकनीक का प्रसार किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक सुब्रजीत व हरिश्याम सिंह की निगरानी में बोआई की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएसआर तकनीक के प्रमुख फायदे

-30 से 40 प्रतिशत तक पानी की बचत।
-नर्सरी एवं रोपाई की आवश्यकता नहीं।
-श्रम लागत में ज्यादा कमी।
-कम समय में बोआई पूरी।
-15 से 20 प्रतिशत तक अधिक पैदावार की संभावना।
-जलवायु अनुकूल एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed