{"_id":"5776b2c44f1c1b797179b658","slug":"drew-crowds-to-pray","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज पढ़ने को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज पढ़ने को उमड़ी भीड़
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
नमाज पढते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को मस्जिदों में मुल्क तथा कौम की सलामती व अमन चैन के लिए हजारों लोगों ने एक साथ दुआ करते हुए अलविदा की नमाज अदा की। बारिश के बीच लोगों ने नमाज के प्रति भारी उत्साह दिखाया। नमाज के दौरान अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों की साफ सफाई आदि के लिए नगर पालिका ने पूर्व में ही इंतजाम किया था।
विदित हो कि रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को बडे़ ही अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर के इब्राहिम मिस्त्री मस्जिद, पुरानी मस्जिद वीर विनय चौक,
गोविंदबाग मस्जिद, मस्जिद बीबी-बांदी साहिबा तथा नौशहरा मस्जिद आदि स्थानों पर अलविदा की नमाज अदा की गई। बारिश के बीच लोगों ने नमाज के प्रति भारी उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
उतरौला नगर की विभिन्न मस्जिदों में भी शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा कर लोगों ने कौम तथा मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी। सादुल्लाहनगर तथा आस पास के क्षेत्रों में भी अलविदा की नमाज बडे़ ही अकीदत के साथ अदा की गई।
तुलसीपुर, गैसडी, पचपेडवा, श्रीदत्तगंज, गौरा चौराहा, महराजगंज तराई, शिवपुरा तथा हरैया सतघरवा क्षेत्र में भी रमजान माह के अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एसपी राजीव मल्होत्रा दल बल के साथ कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भ्रमणशील रहे।
इबादतगाहों तथा संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षाकर्मियों की व्यापक तैनाती कर अराजकतत्वों पर कडी नजर रखी गई। अलविदा की नमाज के लिए बलरामपुर नगर में नगर पालिका प्रशासन द्वारा साफ सफाई, पानी एवं प्रकाश के बेहतर इंतजाम किये गये थे।