फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dowry harassment case against seven people on orders of DIG

डीआईजी के आदेश पर सात लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस

Wed, 25 Dec 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against seven people on orders of DIG
परसपुर(गोंडा)। डीआईजी के आदेश पर एक महिला ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ थाना परसपुर में दहेज प्रताड़ना व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चौक बाजार कस्बा परसपुर निवासिनी शबाना शेख पत्नी अब्दुल रहमान शेख ने थाना परसपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी 13 नवंबर 2011 को अब्दुल रहमान शेख पुत्र अब्दुल रब शेख के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले मुंबई में मकान खरीदने के लिए शबाना को अपने मायके से 5 लाख रुपए लाने का दवाब बनाने लगे।
शबाना के मुताबिक उसने अपने पिता से इसके बारे में बताया तो उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया। जिससे ससुराल वाले नाराज हो गए और उसे प्रताड़ित करते रहे। इसी बीच उसने के एक बच्ची को जन्म दिया। ससुराल वाले बेटा न जनने के कारण उसे ताना देने लगे और पति दूसरा निकाह करने की भी धमकी देने लगा।
विज्ञापन

शबाना का आरोप है कि 12 दिसंबर की रात तकरीबन 11 बजे ससुुराल वालों ने उसे एक कमरे में बंद कर मारापीटा और केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया। उसने भागकर किसी तरह से जान बचाई। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मायके परसपुर छोड़ कर चले गए। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर रामअवतार सिंह यादव ने बताया कि शबाना शेख की तहरीर पर 502 सी विंग न्यू मसीरा पैलेश, निकट अरकम मस्जिद, अमृतनगर मुंबई महाराष्ट्र निवासी पति अब्दुल रहमान शेख, ससुर अब्दुल रब शेख, सास फरीदा, रईश शेख, अकबर शेख, जेठ अब्दुल्ला शेख व देवरानी सुल्ताना शेख के खिलाफ प्रताड़ना व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed