फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Documents hidden 378 deceased dependents took jobs

कागजात छिपा 378 मृतक आश्रितों ने ली नौकरी

Mon, 01 Aug 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Documents hidden 378 deceased dependents took jobs
गोंडा। बेसिक शिक्षा के मानव संपदा पोर्टल पर कार्मिकों के अभिलेखों को अपडेट कराने से कई फर्जीवाड़े सामने आ चुके हैं। मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति पाए कार्मिकों के सभी अभिलेख अभी तक अपडेट नहीं होने से विभाग हैरत में है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद ने बीएसए को निर्देश दिए हैं कि 15 अगस्त तक सभी कार्मिकों के अभिलेख अपडेट कराएं।
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर पूरे प्रदेश में 24,222 कार्मिक ऐसे हैं जो मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाए हैं। इन कार्मिकों ने अपने पद के हिसाब से तय अर्हता के शैक्षिक अभिलेख अपलोड ही नहीं किए हैं। इसमें जिले के 378 कार्मिक भी शामिल हैं। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने महानिदेशक के निर्देश पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तय समय के भीतर मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाए सभी कार्मिकों के अभिलेख अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर कार्मिकों का ब्यौरा दर्ज होने के साथ ही उनके सभी शैक्षिक अभिलेख, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि अपलोड होने हैं। इसमें अब तक कई तरह का फर्जीवाड़ा पूरे प्रदेश में पकड़ा जा चुका है। फर्जीवाड़ा करके नौकरी हासिल करने वाले पूरे प्रदेश में दो हजार से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इसमें जिले के भी करीब 60 शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जब मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति पाए कार्मिकों के अभिलेख मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कराए जाने लगे तो तमाम लोग इससे कतरा रहे हैं। पूरे प्रदेश में 24,222 कार्मिकों ने अब तक कोई न कोई अभिलेख अपलोड नहीं किया है। इससे स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। ऐसे में विभाग ने अब ठोस कदम उठाया है। इससे संबंधित कार्मिकों में खलबली मची है। (संवाद)
मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति के दो मामलों में गड़बड़ी सामने आ चुकी है। एक शिक्षक के निधन पर उसके परिवार के दो लोगों की नियुक्ति का मामला भी सामने आया था। जिसमें कार्रवाई हुई मगर मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर विभाग को कार्रवाई निरस्त करनी पड़ी। एक अन्य मामला भी सामने आया था।
ऐसे में मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाए सभी कार्मिकों को मानव संपदा पोर्टल पर अभिलेख अपलोड कराने से संबंधित सख्त दिशा-निर्देशों से गड़बड़ी के अन्य मामले भी उजागर होने की आशंका है। क्योंकि जिन कार्मिकों के सभी अभिलेख यदि दुरुस्त होते तो उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने में दिक्कत क्यों होती। इस तरह के जिले में 378 कार्मिक बताए जा रहे हैं, जिन्होंने अपने सभी अभिलेख मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं।
महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद ने मृतक आश्रित कोटेे से नियुक्ति पाए कार्मिकों का ब्यौरा जारी किया है। उन्होंने सभी जिलों के बीएसए को चेतावनी दी है कि हर हाल में 15 अगस्त तक सभी कार्मिकों के अर्हता संबंधी समस्त शैक्षिक अभिलेख मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करा दिए जाएं। चेतावनी दी है कि पोर्टल पर अपलोड न होने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। इसमें लापरवाही पर बीएसए की भूमिका की भी जांच होगी।

बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिन कार्मिकों के अभिलेख मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं हैं, उनके अभिलेख अपलोड कराने के संबंध में महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने सख्त निर्देश दिए हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि तय समय से पहले पूरी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed