{"_id":"6875493bb776c070320074e5","slug":"do-social-service-together-to-bring-change-in-the-city-gonda-news-c-100-1-slko1026-140794-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शहर में परिवर्तन लाने के लिए एकजुट होकर करें समाजसेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शहर में परिवर्तन लाने के लिए एकजुट होकर करें समाजसेवा
Mon, 14 Jul 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
पोर्टरगंज स्थित एक रिजॉर्ट में रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन के स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ करते अ
गाेंडा। रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन की नई कार्यकारिणी की इंस्टालेशन सेरेमनी में शहर के विकास का संकल्प लिया गया। समारोह में डॉ. आलोक अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन एक नियम पर काम करता है, अगर शहर में बड़ा परिवर्तन लाना है तो एकजुट होकर समाजसेवा करनी होगी।
शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर केके श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने क्लब की नई टीम को बधाई दी और समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष चेतन अग्रवाल व सचिव अशोक त्रिपाठी को काॅलर पहनाने के साथ ही पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। पुरानी टीम को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब बलरामपुर, रोटी क्लब ग्रेटर बलरामपुर, रोटरी क्लब बहराइच, मारवाड़ी युवा मंच, दुख निवारण गुरुद्वारा सभा, लायंस क्लब सेवा गोंडा, चित्रगुप्त सभा, कायस्थ समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)