{"_id":"5d6410cf8ebc3e93c02ae8e2","slug":"divisional-level-murarilal-maheshwari-debate-competition-on-29-gonda-news-lko4781783164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल स्तरीय मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल स्तरीय मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता 29 को
विज्ञापन
गोंडा। मुरारीलाल माहेश्वरी जी की स्मृति में विचार प्रवाह के अंतर्गत राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिताएं करायी जा रही हैं। जिले स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी मेधावियों के मध्य दूसरे चरण की प्रतियोगिता मंडल स्तर पर आयोजित की जा रही है। देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर यह प्रतियोगिता 29 अगस्त को सुबह 10 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई है। इसमें गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर जिले के विजयी 24 मेधावी इसमें प्रतिभाग करेंगे। इसमें सफल मेधावियों को अमर उजाला की ओर से धनराशि, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
सामाजिक सरोकारों की शृंखला में अमर उजाला की यह एक नई पहल है। बेटियों की सुरक्षा, तरक्की, विद्यार्थियों को तराशने के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अमर उजाला सहयोग करता है। अमर उजाला आर्थिक रूप से विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहा है। इस नई पहल के तहत जुलाई में जिले स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों के अतिरिक्त पक्ष व विपक्ष के दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए थे।
जिले स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 24 मेधावियों ने सफलता पाई थी। सभी जिलों में अलग-अलग विषय दिए गए थे। विभिन्न विषयों में सफल मेधावियों को मंडल स्तर पर देश हित में एक देश एक चुनाव विषय पर अपना पक्ष रखना है। इसमें गोंडा जिले से पूजा पांडेय, मनु सिंह, जया राय, शिवम पाठक, लखन माधुर, प्रिंसी शुक्ला प्रतिभाग करेंगे। इसी तरह बलरामपुर से शिखा पांडेय, देवांश मिश्र, विपिन तिवारी, सुरेश मौर्य, आर्यव्रत त्रिपाठी, अवंतिका चौधरी, श्रावस्ती से दीपांजलि श्रीवास्तव, शालिनी पांडे, अनुराग श्रीवास्तव, अपर्णा वर्मा, सुजीत वर्मा, अरूण यादव, बहराइच से समीरा इकराम, मोहम्मद जमील कुरैशी, गीतांजलि सिंह, अंजली पटेल, अशरफ हुसैन, जैनुल आब्दीन प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल करेंगे।