फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   District Panchayat President will now get certificates for three

जिला पंचायत अध्यक्ष अब तीन को पाएंगे प्रमाण पत्र

Mon, 28 Jun 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President will now get certificates for three
गोंडा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के घनश्याम मिश्र को अब तीन जुलाई को प्रमाण पत्र मिलेगा। उनके निर्विरोध निर्वाचन से भाजपा में खुशी है और कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर अपने प्रबंधन का लोहा मनवाने में सफल रहे। जिले ही नहीं मंडल में उन्होंने इस बार अपना सिक्का जमाया है। वहीं नए अध्यक्ष का जिले में जगह-जगह स्वागत भी हो रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने एक साथ कई निशाने साधे। ब्राह्मण मतदाताओं को साधने के साथ ही सपा को कमजोर साबित कर दिया। सपा के 21 सदस्यों की जीत के बाद भी प्रत्याशी तय न कर पाने से पार्टी की किरकिरी हुई। जिससे खफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं भाजपा में जिला पंचायत अध्यक्ष की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। माना जा रहा है कि मंडल की चार सीटों में तीन सीटों पर ब्राह्मण प्रत्याशी उतार कर और तीनों को जिता कर पार्टी ने मंडल के एक बड़े मतदाता तबके पर अपनी पैठ गहरी कर ली है। इससे अन्य दलों में मंथन तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर ब्राह्मण चेहरा आगे करके सपा की मुश्किलें बढ़ा दी है। सपा प्रदेश सरकार को इसी मुद्दों पर कई महीनों से घेरने की कोशिश कर रही है, अब जिले में बड़े मतदाता तबके में पैठ मजबूत करने के लिए सपा में भी मंथन हो रहा है।
जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव को हटाए जाने के बाद जिलाध्यक्ष ब्राह्मण वर्ग के कार्यकर्त्ता को दिए जाने की वकालत सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही है। सोशल मीडिया पर गौरा क्षेत्र के विक्की मिश्र के साथ ही पार्टी के पुराने नेता राम सबूरे मिश्र का नाम जोर-शोर से चल रहा है।

वहीं प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष त्रिवेणी मिश्र का नाम भी चल रहा है। इसके साथ ही लेखराज यादव के नाम की भी चर्चा है। वहीं माना जा रहा है कि एक पूर्व विधायक भी जिलाध्यक्ष बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed