{"_id":"65ba96bd8df2b3b41104c45a","slug":"dhanepur-will-be-renovated-with-two-crores-gonda-news-c-100-1-gon1002-112077-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो करोड़ से संवरेगा धानेपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो करोड़ से संवरेगा धानेपुर
Thu, 01 Feb 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
धानेपुर (गोंडा)। नगर पंचायत धानेपुर की द्वितीय बोर्ड बैठक का आयोजन बुधवार को नगर पंचायत के अस्थाई कार्यालय इंद्रानगर में किया गया। इसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष उमा देवी ने की। माननीय के इंतजार में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे शुरू की गई। बैठक में एक भी महिला सभासद की मौजूदगी न होना भी चर्चा का विषय रहा। बैठक में कुल 31 परियोजनाओं पर चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि विधायक विनय कुमार द्विवेदी रहे। ईओ रागिनी वर्मा ने 31 परियोजनाओं के प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया। जिनमें सभी वार्डों में 60 वाट की 500 लाइट लगाए जाने, नगर के प्रमुख चौराहों पर वाईफाई सीसीटीवी कैमरा लगवाने, नाला सफाई के लिए छोटी जेसीबी, घुमंतू मवेशियों को पकड़ने के लिए कैटल कैचर खरीदने पर सहमति बनी।
बगुलही पुल पर मूर्ति विसर्जन के लिए रैंप व सौंदर्यीकरण, बीएचडी इंटर कॉलेज के सामने तालाब का सौंदर्यीकरण, बोटिंग, पौधरोपण, सेल्फी प्वॉइंट तथा कार्यालय में कंप्यूटर व लिपिक कक्ष में एसी की व्यवस्था सहित 31 परियोजनाओं के बारे में बताया। ईओ ने बताया कि करीब दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर चर्चा की गई है।
विज्ञापन
विधायक ने नगर में पेयजल की व्यवस्था के बारे में ईओ से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि धानेपुर बाजार में रोड के पूरब तरफ लीकेज की समस्या थी। उसे ठीक करने के लिए सामग्री मंगवाई गई है। शीघ्र ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सभासदों ने बीएचडी इंटर कॉलेज के पास बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय को खुलवाए जाने की मांग की। विधायक ने उसे शीघ्र ही खुलवाए जाने के लिए कहा। विधायक ने कहा कि नगर में नजूल की जमीन को चिह्नित करें। नगर वासियों को कुटीर उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजभूषण वर्मा, भाजपा नेता भारत भूषण वर्मा, सभासद शकील अहमद, मेलाराम, नफीस अंसारी, अनवारूल हक, सभासद प्रतिनिधि बजरंगी, सुरेश मोदनवाल सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।