{"_id":"6b03345c90d1699a77009073","slug":"devotees-will-flock-to-the-tirre-manorama-mela-tomorrow-gonda-news-c-100-1-slko1026-170351-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तिर्रे मनोरमा मेले में कल उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तिर्रे मनोरमा मेले में कल उमड़ेंगे श्रद्धालु
Sun, 22 Nov 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
तिर्रेमनोरमा गांव में लगाया गया झूला। -संवाद
रुपईडीह। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को तिर्रे मनोरमा में लगने वाले मेले में जिले के साथ पड़ोसी जनपदों से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। महर्षि उद्दालक की तपस्थली पर स्थित पवित्र सरोवर में स्नान-दान के बाद लोग रामजानकी मंदिर में दर्शन करेंगे। मेले के लिए दो दिन पहले से ही दुकानें लगने लगी हैं।
तिर्रे मनोरमा को महर्षि उद्दालक की तपस्थली माना जाता है। मान्यता है कि महर्षि ने सरस्वती का आह्वान मनोरमा नाम से किया था। यज्ञ के समय मां सरस्वती प्रकट हुईं और अपने जल से यज्ञभूमि को पवित्र करते हुए नदी के रूप में प्रवाहित हुईं। इसका उल्लेख महाभारत के शल्य पर्व में भी मिलता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 200 वर्ष पहले गोंडा के राजा देवी बख्श सिंह ने यहां सरोवर की खोदाई कराई और रामजानकी मंदिर बनवाया था।
मेले में मिठाई, खिलौने और प्रसाद की दुकानें सजती हैं। चीनी से बने गट्टे की बिक्री यहां की पहचान है। हर साल सैकड़ों क्विंटल गट्टे की बिक्री होती है। मेले में रिश्ते तय करने की भी परंपरा है। इस अवसर पर उपहार में एक से दो क्विंटल तक गट्टा दिया जाता है।
विज्ञापन
सुविधाओं का अभाव, अधूरा पड़ा शौचालय
हर साल लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद मेले में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। श्रद्धालुओं के ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं है और पर्याप्त शौचालय भी नहीं हैं। मंदिर के पास ग्राम पंचायत की ओर से बनवाया जा रहा सामुदायिक शौचालय करीब 10 साल से अधूरा पड़ा है। इटियाथोक क्षेत्र के संझवल गांव स्थित धुसवा सरोवर पर भी कार्तिक पूर्णिमा का मेला लगेगा। ग्राम प्रशासक दीप नारायण तिवारी ने बताया कि वीर हनुमान मंदिर और सरोवर की सफाई कराई गई है। गोंडा-बलरामपुर मार्ग स्थित इस स्थल पर हर साल मेले का आयोजन होता है।
पुलिस और पीएसी संभालेगी सुरक्षा
इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में बैरिकेडिंग कराई गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। अस्थायी पुलिस चौकी के साथ खोया-पाया केंद्र भी बनाया जाएगा।