फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees gathered to worship the Mother Goddess

Gonda News: मां की भक्ति के लिए उमड़े श्रद्धालु

Sun, 22 Oct 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship the Mother Goddess
गोंडा के पटेलनगर में मोमबत्ती से बनी मां की प्रतिमा की आरती करते श्रद्धालु।
गोंडा। नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देवी मां के जयकारों से मंदिर व पंडाल गुंजायमान रहे। सोमवार को महानवमी मनाई जाएगी। देवी मंदिरों पर हवन-पूजन के साथ ही कन्या भोज होगा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के आंठवें दिन रविवार को घरों, मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं ने मां के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की। पूजा पंडालों में भक्ति गीत और भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। देवी जागरण का आयोजन करके लोग मां के भक्ति में डूबे रहे। शहर के खैराभवानी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। काली भवानी मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन करके पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। उसके बाद आरती करके प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

करनैलगंज के गाड़ी बाजार में स्थित फूलमती माता मंदिर परिसर में महामाई के जागरण में श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे। जय मां शारदा जागरण पार्टी के तनुज शर्मा, अजय मिश्रा, वैभव, राधिका, श्वेता पांडेय के देवीगीतों से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। महंत सुनील पुरी, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, अनोखेलाल मोदनवाल, अशोक सिंघानिया व रोहित सोनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालपुर चौक बाजार में 50 वर्षों से दुर्गा पूजा हो रही है। श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में माता वैष्णो देवी की गुफा भी बनाई गई है। जिसमे हजारों की संख्या में लोग दर्शन करते हैं। मुजेहना के लखनीपुर ग्राम पंचायत में दुर्गा पूजा समिति की ओर से देवी जागरण का आयोजन किया गया। लखनऊ से आए कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता की सजीव झांकी दिखाई गई। प्रबंधक जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, अध्यक्ष त्रिजुगी प्रसाद, सूर्यभान यादव सहित अन्य शामिल रहे।


मोमबत्ती से बनी मां जगदंबा की भव्य प्रतिमा
गोंडा। शहर के पटेल नगर मोहल्ले में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा मोमबत्ती से बनाई गई है। जिसे देखने के लिए दूरदराज से लोग पहुंच रहे हैं। यहां के पंडाल में प्रत्येक वर्ष अलग-अलग चीजों से बनी प्रतिमा स्थापित की जाती है। बाल गोपाल सेवा समिति के संरक्षक व सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेकमणि श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, ऋषभ कुमार, आर्यन श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, कुलदीप बरवार, उज्ज्वल जायसवाल ने पूजा-अर्चना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed