फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devipatan division ranks sixth in the state in HPV vaccination

Gonda News: एचपीवी टीकाकरण में देवीपाटन मंडल प्रदेश में छठे स्थान पर

Thu, 10 Sep 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 10 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Devipatan division ranks sixth in the state in HPV vaccination
गोंडा। एचपीवी टीकाकरण अभियान में देवीपाटन मंडल ने प्रदेश में बड़ी छलांग लगाई है। मंडल की 80 प्रतिशत पात्र 14 वर्षीय बालिकाओं का टीकाकरण हो चुका है। इसके साथ ही प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में मंडल 15वें स्थान से बढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में 17 सितंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें उन 14 वर्षीय बालिकाओं को टीका लगाया जा रहा है, जिनका 14वां जन्मदिन हो चुका है और 15वां जन्मदिन अभी नहीं हुआ है। आठ सितंबर तक गोंडा में 74, बलरामपुर में 78, बहराइच में 84 और श्रावस्ती में 84 फीसदी पात्र बालिकाओं का टीकाकरण हो चुका था। मंडल की कुल उपलब्धि 80 फीसदी है। अब प्रशासन ने 17 सितंबर तक शत-प्रतिशत पात्र बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। मंडलायुक्त ने बताया कि 31 जुलाई को अभियान की समीक्षा की गई थी। उस समय मंडल प्रदेश में 15वें स्थान पर था। इसके बाद निगरानी बढ़ाई गई। नतीजा सार्थक रहा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अभिभावकों से 14 वर्षीय पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए समय पर टीकाकरण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed