फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Demarcation stone uprooted, case against seven

Gonda News: सीमांकन का पत्थर उखाड़ा, सात पर केस

Mon, 13 Jan 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Demarcation stone uprooted, case against seven
खरगूपुर (गोंडा)। राजस्व टीम की ओर से लगवाया गया सीमांकन का पत्थर उखाड़ कर दोबारा कब्जा कर लिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सगे भाइयों समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवगढ़ के मजरा गोपालपुर का है। गांव निवासी धनराजी ने थाने पर तहरीर देकर कहा कि गांव में उसकी सिंचित भूमि है, जिसका राजस्व निरीक्षक की टीम ने सीमांकन कराकर पत्थर लगवाया था। उसके बाद भी गांव के सगे भाइयों दयाराम, कुमारे, ओम प्रकाश के साथ ही रामकेवल व बनवारी और राजितराम व सहजराम ने मिलकर सीमांकन का पत्थर उखाड़ कर दोबारा कब्जा कर लिया। मना करने पर मारपीट व फौजदारी करने लगे। भारी निरीक्षक केके त्रिपाठी ने बताया कि पिता पुत्र सहित सात आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बुजुर्ग को पीटकर किया लहूलुहान
खरगूपुर। थाना इलाके के भुड़कुड़ी गांव निवासी भोजराज तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भूमि विवाद में पड़ोस में रहने वाले रामबाबू, राजन तिवारी, प्रवेश तिवारी और रजत तिवारी ने उनकी व उनके चाचा श्याममनोहर तिवारी की पिटाई कर दी। चाचा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक केके त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed