फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Decreased fog, increased melting

Gonda News: कोहरे में कमी, गलन में हुआ इजाफा

Sat, 13 Dec 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 13 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Decreased fog, increased melting
पोर्टरगंज में सुबह ठंड के बीच स्कूल जाते बच्चे। - संवाद 
गोंडा। मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। शनिवार को कोहरे का असर कुछ कम रहा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। 10 बजे के बाद धूप निकलने पर मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय गलन अधिक महसूस की गई, जिससे लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर भी ठंड का असर साफ दिखा। देर शाम कई जगह लोगों ने अलाव का सहारा लिया। जिला आपदा प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव के अनुसार अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं और गलन के चलते दिनभर ठंड का असर बना रहा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु ने बताया कि आने वाले दिनों में सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। ये मौसम खेती-किसानी के लिए अच्छा है। ठंडी रातें और दिन में पर्याप्त धूप गेहूं और सरसों की फसल के लिए अनुकूल मानी जाती है। इससे फसलों का विकास बेहतर होगा। उत्पादन में बढ़ोतरी होती है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि वे समय पर सिंचाई और संतुलित खाद प्रबंधन पर ध्यान दें, ताकि मौसम का पूरा लाभ लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमतीनगर एक्सप्रेस 49 घंटे देरी से चली



मौसम की खराब स्थिति के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। गोमतीनगर एक्सप्रेस 48 घंटे 47 मिनट देरी से चल रही है। लंबी दूरी की तीन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस, आनंद बिहार एसी स्पेशल एक्सप्रेस व उधना एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। रेल प्रशासन के अनुसार कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से कई ट्रेनों को नियंत्रित गति से चलाया गया, जबकि सुरक्षा कारणों से कुछ ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed