फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Death of a young man who fell down while opening the roof slab

ट्रेन में मिली बालिका को चाइल्ड लाइन को सौंपा

Fri, 09 Jul 2021 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who fell down while opening the roof slab
गोंडा। मां की डांट से घर से भागकर आई एक बालिका शुक्रवार की सुबह बांद्रा एक्सप्रेस में आरपीएफ स्कॉर्ट को मिली। स्कॉर्ट की नजर जब बालिका पर पड़ी तो स्कोर्ट टीम ने उससे पूछताछ के बाद गोंडा में उसे उतार लिया। इसके बाद चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गोरखपुर से लखनऊ जा रही बांद्रा एक्सप्रेस में 11 साल की एक बालिका को ट्रेन में चल रहे आरपीएफ स्कॉर्ट के मुख्य आरक्षी मु. खुर्शीद ने देखा तो बालिका से पूछताछ की।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर के मुताबिक बालिका ने अपना नाम रोशनी पुत्री विश्वनाथ निवासी बभनी लगड़ी जनपद सिद्घार्थ नगर बताया। उसने बताया कि उसकी मां ने उसे डांट दिया था। इसलिए वह घर छोड़कर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका को समझाने के बाद ट्रेन के गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर बालिका उतार लिया गया। उसे स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से चाइल्ड लाइन के सदस्य देवीदयाल तिवारी व वेदवन्ती मौर्या को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed