फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of an old man who had gone for irrigation found in the field, case of murder registered against the son

Gonda News: सिंचाई करने गए वृद्ध का खेत में मिला शव, बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Wed, 15 Nov 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 15 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dead body of an old man who had gone for irrigation found in the field, case of murder registered against the son
गैडास बुजुर्ग (बलरामपुर)। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के धरमपार गांव में फसल की सिंचाई करने गए वृद्ध किसान का शव बुधवार की सुबह खेत में मिला है। दामाद की तहरीर पर मृतक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

रेहरा बजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऐलरा के मजरे धरमपार निवासी श्याम लाल (76) मंगलवार की रात खाना खाने के बाद फसल की सिंचाई के लिए घर से निकले गए थे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में श्यामलाल को मृत अवस्था में देखा और परिजनों को सूचना दी। श्याम लाल की पत्नी शकुन्तला ने बताया कि वह देर रात घर से खेत की सिंचाई करने के लिए निकले थे। उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार ओपी सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के दामाद ओम प्रकाश वर्मा की तहरीर पर मृतक के पुत्र अशोक कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed