फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DCM ran over grandmother and grandson riding  bicycle In Gonda both died

UP News: डीसीएम ने साइकिल सवार दादी-पौत्र को रौंदा, दोनों की मौत; लाशें देख बिलख उठे घरवाले

Sat, 28 Dec 2024 05:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Dec 2024 05:04 PM IST
सार

गोंडा में डीसीएम ने साइकिल सवार दादी-पौत्र को रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई। लाशें देख घरवाले बिलख उठे। 

विज्ञापन
DCM ran over grandmother and grandson riding  bicycle In Gonda both died
धनपता और कुलदीप की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में शनिवार को बेकाबू डीसीएम ने साइकिल सवार दादी-पौत्र को रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा देहात कोतवाली इलाके में गोंडा-अयोध्या हाईवे पर हुआ।

विज्ञापन


देहात कोतवाली इलाके के गोपियापुर निवासी हरिराम यादव की पत्नी कृष्णकुमारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उनका छोटा बेटा कुलदीप (19) अपनी दादी धनपता (70) को साइकिल पर बैठाकर जमुनियाबाग बाजार जा रहा था। चिश्तीपुर के पास डीसीएम ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

गिरने पर डीसीएम चालक रौंदता चला गया

इसमें कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुजुर्ग दादी धनपता ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल पर बैठी बुजुर्ग महिला दूर जा गिरीं थीं। जबकि साइकिल चला रहे युवक कुलदीप को डीसीएम चालक रौंदता चला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद आसपास लोगों को एकत्र होता देखकर चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

परिवार में दो की मौत से कोहराम

मृतक कुलदीप के चचेरे भाई अंकित ने बताया कि चाचा हरिराम दुबई में रहते हैं। उनके तीन बेटों व दो बेटियों में कुलदीप सबसे छोटा था। वहीं स्थानीय स्तर के एक निजी कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ाई कर रहा था। 



मृतक दादी स्थानीय स्तर पर प्राथमिक विद्यालय में रसोईयां का काम करती थीं। एक ही परिवार के दादी-पौत्र की मौत से कोहराम मच गया है। प्रधान शिवमूर्ति उर्फ पंडे सिंह ने बताया कि मृतक कुलदीप बहुत ही मिलनसार व व्यवहार कुशल था। उसके व उसकी दादी की मौत से परिवार समेत सगे-संबंधियों को गहरा सदमा लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed