{"_id":"58e3d4ab4f1c1b72735b5679","slug":"women-smoked-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने फूंक दी शराब की दुकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने फूंक दी शराब की दुकान
amarujala
Updated Wed, 05 Apr 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के हाईवे से शराब की दुकानें हटाने के आदेश के बाद गली-मोहल्लों में शिफ्ट हो रहीं इन दुकानों के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर जारी है। शहर के महराजगंज मोहल्ले में खुली देशी शराब की दुकान पर मंगलवार को महिलाओं ने धावा बोलकर जमकर तोड़फोड़ की। शराब की शीशियां नाले में फेंकने के बाद महिलाओं ने दुकान फूंक दी। वहीं, रानी बाजार में लोगों ने शराब की दुकान खुलने पर विरोध प्रदर्शन किया।
महराजगंज मोहल्ले में छप्पर में चल रही देशी शराब की दुकान के विरोध में मंगलवार दोपहर महिलाएं सड़क पर उतर आईं। माया, सुशीला, जानकी, शिवकुमारी, नीलम आदि महिलाओं ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और शराब की शीशियों को पास के नाले में फेंक दिया।
इसके बाद शराब की दुकान को आग लगा दी। इससे पूरी दुकान जलकर राख हो गई। वहीं, शहर के रानी बाजार में धार्मिक स्थल व कॉलेज के पास शराब की दुकान खुलने के विरोध में राजेश राय चंदानी के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारियों व बाजार के लोगों ने मंगलवार शाम विरोध प्रदर्शन किया। मोहल्ले वालों का कहना है कि घनी आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने से यहां का माहौल खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
जहां दुकान खोली गई है, उसके पास में श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज है। ऐसे में कॉलेज के छात्रों पर गलत असर पड़ेगा। इसके साथ ही 20 मीटर की दूरी पर रामलीला मंचन होता है। शराब की दुकान से सौ मीटर दूरी पर ही महाबली सेवा आश्रम, नवर्देश्वर नाथ मंदिर, राम जानकी मंदिर एवं संस्कृत विद्यालय है। जिसके चलते आक्रोशित महिलाओं ने शराब की दुकान पर लगे बोर्ड पर कालिख पोतने के बाद उसे लाठी-डंडे से तोड़ दिया। इसके बाद बोर्ड में आग लगा दी।
नगर में हनुमान गढ़ी मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों एवं शिक्षण संस्था के समीप शराब की दुकान खुलने के विरोध में मंगलवार को महिलाएं सड़क पर उतर आईं और हाथ में झाड़ू व डंडे लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एक सप्ताह के अंदर शराब की दुकानें नहीं हटने पर धरना-प्रदर्शन कर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है।
करनैलगंज बस स्टैंड पास स्थित अंग्रेजी शराब, बीयर, देशी शराब व मॉडल शॉप को चार दिन पहले वहां से हटाकर करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर हनुमान गढ़ी मंदिर के पास खोल दिया गया। मॉडल शॉप शिवाला मंदिर व पूजा स्थल ब्रह्मचारी बाबा स्थान के पास खोल दिया गया है। जहां प्रतिदिन महिलाएं पूजन करने आती हैं।
इसके पास ही प्राथमिक विद्यालय भी है। जिसके चलते लोगों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को महिलाएं शराब की दुकान के विरोध में झाड़ू व डंडे लेकर सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ठेकेदार के विरोध में नारेबाजी की और धार्मिक स्थल के पास से शराब की दुकान हटाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। इसी बीच अगर दुकानें नहीं हटाई गईं तो महिलाएं दुकानों के सामने धरना-प्रदर्शन कर सड़क जाम करेंगी। प्रदर्शन में रामावती, शिवपता, ललिता, सरोजा, रेखा रानी, गरिमा, संध्या, माया, क्रांति देवी, अनीता, सरिता, महादेव मौर्या, कन्हैयालाल आदि लोग मौजूद रहे।