फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman killed for dowry

दहेज के लिए महिला की हत्या

Sat, 29 Aug 2015 11:42 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक व सोने की चेन न मिलने पर ससुरालीजनों की ओर से विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप मृतका की मां ने लगाया है। मां का कहना है कि मृतका के पेट में तीन महीने का गर्भ भी था। मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में थाना महराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम शिवचरनडीह निवासी अफसरी बेगम ने कहा है कि उसने अपनी बेटी रुही की शादी दो वर्ष पूर्व कौवापुर बाजार निवासी एक व्यक्ति से की थी।
विज्ञापन


अफसरी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग करने लगे तथा दहेज न मिलने पर रुही को प्रताड़ित करते थे। ससुरालीजनों ने एक बार दहेज के लिए ही रुही को मारपीट कर घर से भी भगा दिया था। पंचायत में सुलह होने पर रुही ससुराल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल में ससुरालीजन दहेज के लिए रुही को फिर परेशान करने लगे। यह बात रुही ने मायके वालों को बताई थी। अफसरी का कहना है कि रुही के पेट में तीन माह का गर्भ था। ससुरालीजनों ने गर्भपात कराने की भी कोशिश की थी।

अफसरी के मुताबिक शुक्रवार को ससुरालीजनों ने रुही की गला दबाकर हत्या कर दी तथा आनन-फानन में शव दफना दिया। मामले की सूचना मिलने पर अफसरी ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने तथा शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है।

इस संबंध में एसपी वीडी शुक्ल ने बताया कि शनिवार को अवकाश होने के कारण अफसरी बेगम का प्रार्थना पत्र उन्हें नहीं मिला है। प्रार्थना पत्र मिलने पत्र मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


वहीं दूसरी तरफ इस संबंध में थानाध्यक्ष महराजगंज तराई संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अफसरी बेगम ने खुद ही बेटी के शव को दफन करवाया। शनिवार को अफसरी बेगम अचानक दहेज हत्या का आरोप क्यों लगा रही हैं, यह बात समझ में नहीं आ रही है। अफसरी बेगम के आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed