फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman dead bodies thrown into the field

महिला की हत्या कर खेत में फेंका शव

Sun, 08 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Woman dead bodies thrown into the field
- फोटो : amar ujala
दरिंदों ने एक महिला की हत्या कर शव को बस्ती-फैजाबाद हाईवे के पास गेहूं के खेत में फेंक दिया। शव देखने में एक सप्ताह पुराना लग रहा है। ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले भी थाना नवाबगंज क्षेत्र दो बच्चियों की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह बाद तीसरी घटना से लोग दहशत में हैं। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज क्षेत्र के बस्ती-फैजाबाद हाईवे के लोलपुर गांव के पास सड़क किनारे एक 40 वर्षीया महिला की हत्या कर शव फेंक दिया गया। रविवार सुबह खेत गए एक व्यक्ति ने महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए गांव वालों से पूछताछ की। मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि शव एक सप्ताह पहले फेंका गया है। जिससे वह क्षत-विक्षत हो गया है। ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


इससे पहले इसी थाना क्षेत्र के लोलपुर गांव से सटे इस्माइलपुर गांव में दो बालिकाओं की हत्या कर शव फेंका गया था। वारदात के पांच दिन बाद ही तीसरी हत्या की घटना ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। एक सप्ताह के अंदर हुई तीन हत्याओं से क्षेत्र के लोग दहशत में है। थानाध्यक्ष नवाबगंज दद्दन सिंह ने बताया कि शव कहीं और से लाकर यहां डाला गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed