{"_id":"58b072ff4f1c1b2b69b26cb1","slug":"trolley-overturns-death-of-two-children-9-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली पलटने से दो बच्चों की मौत, 9 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रॉली पलटने से दो बच्चों की मौत, 9 घायल
Amarujala
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र में बच्चे का मुंडन कराने ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहा परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि परिवार के 6 बच्चे सहित कुल 9 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सादुल्लाहनगर में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शुक्रवार शाम प्रभारी निरीक्षक थाना सादुल्लाहनगर अली हमजा सिद्दीकी ने बताया कि छितलूपुर निवासी विधायक का परिवार उनके बेटे बृजेश माह का मुंडन कराने मनकापुर कोतवाली अंतर्गत करोहानाथ शिव मंदिर जा रहा था। परिवार के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंदिर जा रहे थे।
ट्राली में बड़े व बच्चे समेत कुल 11 लोग सवार थे। रास्ते में रेहरा गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। परिवार के लोग ट्राली के नीचे दब गए। घटना में बृजेश-7 माह तथा राज-10 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आस पास के लोगों ने पीड़ितों को ट्राली के नीचे से बाहर निकाला। घटना में तारा-7, काजल-6, डाली-7, श्यामा देवी-65, सालिनी-10, शांती-35, आंचल-6, रूपा-35, किशुन-6 घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सादुल्लाहनगर में भर्ती कराया गया।
शांती की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना से पूरे गांव के लोग सकते में हैं। परिवार की मांगलिक खुशी अचानक गम में बदल गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।