{"_id":"57f29daf4f1c1b1b3e26fb1a","slug":"the-young-man-burnt-alive-poured-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
झूठी शान में हत्या
- फोटो : demo pic
परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को घर के पास पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक की जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाते वक्त मौत हो गई। मृतक के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
परसपुर थाना क्षेत्र के सकतपुर सरैया परसपुर गांव निवासी राम भजन सिंह का 27 वर्षीय पुत्र अमर प्रताप सिंह एक अक्तूबर को रात में घर में खाना खा रहा था। इस बीच मोबाइल पर किसी का फोन आने पर अमर बाहर चला गया।
घर के पास ही किसी ने अमर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अमर के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई मगर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजन अमर को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। मगर लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राम भजन सिंह ने गांव के ही सोनू सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी