फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The tractor trolley and bus collision in fog

कोहरे के चलते ट्रैक्टर ट्रॉली व बस में भिड़ंत

Wed, 13 Jan 2016 10:43 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
The tractor trolley and bus collision in fog

विज्ञापन
घने कोहरे के चलते बुधवार की सुबह परसपुर-कर्नलगंज मार्ग पर परसपुर से मात्र 3 किलोमीटर दूर ककरहिया पुल के पास लखनऊ जा रही गोंडा डिपो की रोडवेज बस तथा बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में बैठे सवारियों को भी हल्की चोटें आई हैं। बस के परिचालक ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध थाना परसपुर में मुकदमा दर्ज कराया है।

गोंडा डिपो बस के परिचालक अखिलेश कुमार सिंह ने थाना परसपुर में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गोंडा डिपो की बस नंबर यूपी 43 टी 3148 सुबह साढ़े आठ बजे परसपुर चौराहे से चालक हनुमान सिंह लखनऊ के लिए लेकर चला था। बस परसपुर कर्नलगंज मार्ग पर ककरहिया पुल के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से एक  ट्रैक्टर ट्रॉली जिसमें नंबर भी नहीं पड़ा था।
विज्ञापन


बालू लाद कर आ रही थी। परिचालक ने बताया कि ट्रैक्टर अपने गलत साइड से आ रहा था तथा बस में ठोकर मार दी। टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे बस व ट्रैक्टर के दोनों चालक जख्मी हो गए। इसके साथ ही बस के यात्रियों को भी हल्की चोर्टें आइं। यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष परसपुर हर्षवर्धन सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात बहाल कराया। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को थाना परिसर में लाकर खड़ा कर दिया गया है तथा बस  परिचालक की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर ड्राइवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed