{"_id":"574f236a4f1c1b7974108d60","slug":"the-teenager-was-abducted-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा एक महिला समेत चार लोगों के विरुद्ध दर्ज किया है।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही बाबू खां उर्फ बउवा, पप्पू, कादिरा पत्नी भग्गन व भग्गन के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
आरोप है कि गत 6 मई को एक जलसे में वह परिवार के साथ हुआ था। घर में उसकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी बीच गांव निवासी बाबू खां उर्फ बउवा ने उसकी नाबालिग पुत्री को अगवा कर लिया। जब वह वापस घर आया तो गांव के लोगों ने बताया कि तुम्हारी लड़की को बाबू खां के साथ देखा गया है। वह लड़की को ढूंढ़ते हुए बाबू के घर गया तो घर में ताला लगा हुआ था।
बाद में पता चला कि उसकी लड़की को लेकर वह मुंबई चला गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि बाबू की उम्र 48 वर्ष है तथा उसकी लड़की नाबालिग है। वह गांव की लड़कियों को बहला फुसला कर लेकर जाता है और उन्हें बेच देता है या गलत धंधे में शामिल कर देता है, जबकि बाबू शादीशुदा व्यक्ति है।
विज्ञापन
लड़की के पिता के प्रार्थना पत्र पर डीआईजी ने करनैलगंज पुलिस को मुकदमा लिखने का आदेश दिया था। करनैलगंज पुलिस ने बुधवार को बाबू सहित चार लोगों के विरुद्ध अपहरण कर लड़की के साथ दुराचार का मामला दर्ज किया है।