फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The body was found in the well elderly

कुएं में मिला बुजुर्ग का शव

Sun, 22 May 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sun, 22 May 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The body was found in the well elderly
कब्र से निकाल किए शव के टुकड़े - फोटो : Demo Pic
ललिया थाना क्षेत्र के अमवा गांव से तीन दिन पूर्व लापता वृद्ध का शव रविवार को कुएं में उतराता पाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


ललिया थाना क्षेत्र के अमवां गांव निवासी राममूरत ने बताया कि उनके चाचा सुकई (65) तीन दिन पूर्व घर से अचानक लापता हो गए थे। परिवारीजनों ने सुकई की तलाश रिश्तेदारी तथा अन्य संभावित ठिकानों पर की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


रविवार को गांव से करीब 200 मीटर दूर एक कुएं में ग्रामीणों ने सुकई का शव उतराते हुए देखा। इस पर ग्रामीणों ने मामले की सूचना परिवारीजनों तथा पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ललिया वीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुकई कुएं में कैसे और कब गिरे, इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही सुकई की मौत के रहस्यों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed