{"_id":"5039d7e15f2676680a279ca3c7178124","slug":"the-body-of-the-youth-was-found-hanging-in-the-garden-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
शिवदयालगंज कटरा कस्बे के पास कटरा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक बाग में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में रस्सी के सहारे पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के शिवदयालगंज कटरा कस्बे के पास कटरा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बाग में सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में रस्सी के सहारे पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।
पुलिस को युवक की शर्ट की जेब से वोटर आईकार्ड व एक डायरी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त की।
चौकी प्रभारी लकड़मंडी सुदामा यादव ने बताया कि वोटर आईकार्ड की फोटो से युवक के चेहरे का मिलान किया गया तो वोटर आईकार्ड उसी का निकला।
उन्होंने बताया कि डायरी में मिले मोबाइल नंबर से उसके घर वालों को सूचना दी गई। युवक के पिता बहराइच जनपद के कैसरगंज थाना क्षेत्र के भदोही गांव के रहने वाले शिवनारायन ने उसकी पहचान अपने बेटे रामकेवल के रूप में की है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी के मुताबिक रामकेवल के पिता ने बताया कि उसका बेटा पांच दिसंबर की सुबह घर से निकला था, तभी से लापता था।
युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है, इसको लेकर पुलिस उलझ गई है।
फिलहाल चौकी प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।