{"_id":"5962e3a862b7a1315a6b3af8c7a4981d","slug":"quarter-million-s-cargo-flown-into-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से सवा लाख का माल उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से सवा लाख का माल उड़ाया
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खोड़ारे थाना क्षेत्र के सिकहरा गांव में सोमवार देर रात घर की पिछली दीवार में सेंध लगाकर चोर 10 हजार रुपये व करीब एक लाख के जेवर समेट ले गए। इस मामले में पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। मामले की छानबीन कर रही है।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के सिकहरा गांव के रहने वाले बेनी प्रसाद ने बताया कि सोमवार की रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में परिवारीजनों के साथ सो रहे थे। इसी बीच देर रात चोरों ने घर की पिछली दीवार में सेंध लगा दी।
बेनी प्रसाद के मुताबिक चोर घर के कमरे में संदूक में रखे 10 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, झुमकी, पायल, पाजेब, हंसुली व बिछुआ उठा ले गए हैं।
चोरी होने का पता बेनी प्रसाद को मंगलवार सुबह तब लगा, जब वह सोकर उठे। उन्होंने चोरी गए जेवरात की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई है।
इस मामले में बेनी प्रसाद ने खोड़ारे थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। खोड़ारे थानाध्यक्ष बाबूराम यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।