{"_id":"592861514f1c1bb876535df5","slug":"police-arrest-only-one-accused-in-48-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे में केवल एक आरोपी को पकड़ पाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
48 घंटे में केवल एक आरोपी को पकड़ पाई पुलिस
Amarujala
Updated Fri, 26 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम पर हमला करने वाले खनन माफियाओं और ग्रामीणों को गिरफ्तार करने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम दिख रही है। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है। खुद पर हमला करने वालों के खिलाफ जब पुलिस नाकाम है तो आमजन को क्या राहत दे पाएगी। यह सवाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
बता दें कि बुधवार रात ललिया थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव के निकट राप्ती नदी में अवैध बालू खनन कर रहे माफियाओं ने मौके पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी पर हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। आरोपी फायरिंग करते हुए पुलिस के कब्जे में ली गई ट्रैक्टर ट्रॉली भी छुड़ा ले गए थे।
यूपी 100 के प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद तथा 10 अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज किया है लेकिन घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस केवल एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल हो सकी है। गांव में लगातार दबिश तो दी जा रही लेकिन आरोपी गांव छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
गांव में केवल महिलाएं ही अपने घरों में हैं। थानाध्यक्ष ललिया रुदल यादव ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।