फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nrmund got found in Maheshbari village

महेशभारी गांव के खेत में मिला नरमुंड

Fri, 20 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Nrmund got found in Maheshbari village
धानेपुर थाना क्षेत्र के महेशभारी गांव के जूनियर हाईस्कूल के सामने अरहर के खेत में शुक्रवार को नरमुंड मिलने से सनसनी फैल गई। नरमुंड मिलने की सूचना पर पहुंचे पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति ने यह नरमुंड दो माह पहले गायब हुई अपनी 19 वर्षीया बेटी का होने का दावा किया है।
विज्ञापन


नरमुंड मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि नरमुंड को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जायेगा। डीएनए की रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के मुर्तिहवा गांव के रहने वाले घिराऊ मौर्य के मुताबिक उसने अपनी बड़ी बेटी का विवाह इसी थाना क्षेत्र के चकिया गांव के रहने वाले राजाराम के साथ किया है। उसकी छोटी बेटी सीमा 19 अपने बहन के घर पर ही रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह पहले सीमा अपनी बहन के घर से अचानक गायब हो गई थी। इस मामले में घिर्राऊ ने धानेपुर थाने में अपने दामाद राजाराम के खिलाफ ही अपनी छोटी बेटी का अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शुक्रवार को महेशभारी गांव के बाहर पूर्व माध्यमिक स्कूल महेशभारी के सामने स्थित एक अरहर के खेत में मवेशी चरा रहे कुछ लड़कों को नरमुंड पड़ा दिखाई दिया तो दहशत के मारे लड़के वहां से भाग खड़े हुए और इसकी सूचना गांव के लोगों को दी।

खेत में नरमुंड मिलने की खबर फैलते ही वहां भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के अनुसार नरमुंड के समीप ही एक जोडी़ चप्पल व एक शाल भी पड़ी मिली। इसी सूचना पर मुतहवा गांव के घिर्राऊ भी मौके पर पहुंचे।


घिर्राऊ ने शाल व चप्पल के आधार पर नरमुंड अपनी गायब बेटी का होने का दावा किया और इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे धानेपुर थानाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने नरमुंड को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीएम के साथ ही नरमुंड का डीएनए टेस्ट भी कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed