फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   not Stop I am brother of SP, uniform shall descend

रोको मत एसपी का भाई हूं, वर्दी उतर जाएगी

Wed, 27 Apr 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 27 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
not Stop I am brother of SP, uniform shall descend
नीली बत्ती लगी कार - फोटो : अमर उजाला
‘गाड़ी मत रोको एसपी कंट्रोल रूम का भाई हूं नहीं तो वर्दी उतर जाएगी।’ यह किसी फिल्म का डायलाग नहीं है, बल्कि नीली बत्ती लगी कार में घूम रहे युवकों ने पकड़े जाने पर नवाबगंज पुलिस को रौब झाड़ते हुए कही। जिस पर चेकिंग में लगे पुलिस कर्मी भी सकपका गए। लेकिन जब शक होने पर क्रॉस चेकिंग की तो सब फर्जी निकला जिस पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोंडा-फै जाबाद मार्ग पर दुल्लापुर रेल क्रॉसिंग पर मंगलवार की देर शाम को जब जाम लगा था। नवाबगंज थाने की पुलिस जाम को खुलवाने में जूझ रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच एक नीली बत्ती लगी बोलेरो कार पर लगातार हूटर बजा कर रास्ता मांगने की कोशिश की जा रही थी। हूटर बजने पर जाम में किसी वीआईपी के फं से होने के संदेह पर मौके पर लगे पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। लेकिन जरूरत से अधिक हूटर बजाए जाने पर शक होने पर पुलिस कर्मियों ने गाड़ी ले जा रहे लोगों को साइड में गाड़ी लगाने को कहा। गाड़ी में तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी चला रहे युवक ने खुद को एसपी कंट्रोल रूम गाजियाबाद का भाई बताते हुए पुलिस कर्मियों पर रौब गांठते हुए धमकाया कि गाड़ी मत रोको नहीं तो वर्दी उतर जाएगी। इस पर पुलिस ने शक होने पर तीनों युवकों को मय वाहन हिरासत में लेकर थाने ले आयी। जांच की तो उनकी एसपी के भाई होने की बात फर्जी निकली। पूछताछ में एसपी का भाई बताने वाले ने अपना नाम विनोद कुमार प्रजापति निवासी ग्राम सरैंया सिकंदरपुर जिला मिर्जापुर बताया।

वहीं गाड़ी में पीछे बैठे एक ने अपना नाम निधिदेव निवासी फूल मंडी बनारस बताया व दूसरे ने विजय कुमार सिंह निवासी सिंह पुर कटहन मेहनगर आजमगढ़ बताया। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। साथ ही बोलेरो वाहन को सीज कर दिया है।


गाड़ी में पुलिस विभाग का लोगो लगा है। इस बाबत तरबगंज सीओ विजय आनंद ने बताया कि गाड़ी में बैठे युवक ने खुद को एसपी का भाई होने की बात कर पुलिस को धमकाया जिसके पीछे बैठे दोनों युवकों ने भी समर्थन किया। तीनों युवकों की बतायी गई बातें फर्जी पायी गईं। युवकों से पूछताछ क ी जा रही है। इन्हें पूछताछ के बाद कोर्ट भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed