फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Killing of medicine practitioner

दवा व्यवसायी की हत्या

Fri, 22 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 22 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Killing of medicine practitioner
बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
परसा गोड़री गांव के मजरा नदईपुरवा में गुरुवार देर रात एक दवा व्यवसायी की गला रेतकर हत्या कर दी गई।  हत्यारों ने शव को पास के गन्ने के खेत में फेंक दिया। इस मामले में दवा व्यवसायी के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली करनैलगंज में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बालपुर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन कर हत्या के खुलासे की मांग की है। 
विज्ञापन


कटराबाजार थाना क्षेत्र के पूरे संगम कंधई पुरवा के रहने वाले अमरदीप मिश्र ने बताया कि उसके पिता मुरारीलाल मिश्र (50) मैजापुर बाजार में मेडिकल स्टोर चलाते थे। अमरदीप के मुताबिक गुरुवार की रात आठ बजे वह अपने पिता को बुलाने बाइक से दुकान पर गया था। मगर उसके पिता ने उसे वापस कर दिया और बोले कि वह साइकिल से घर आ रहे हैं।
विज्ञापन


देर रात तक जब वह नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई, मगर कहीं पता नहीं चल सका। इसी बीच देर रात कुछ लोगों ने उसके पिता की गला रेतकर हत्या कर दी और शव नदईपुरवा के समीप गन्ने के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह उधर से गुजर रहे गांव के एक व्यक्ति ने खेत में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर वहां तमाम ग्रामीण जुट गए। शव से कुछ दूरी पर मुरारी की साइकिल व थैला पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बालपुर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन कर हत्या के शीघ्र खुलासे की मांग की है। इस मामले में अमरदीप मिश्र ने कोतवाली करनैलगंज में अज्ञात लोगों के खिलाफ  हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली करनैलगजं के उपनिरीक्षक आलोक दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।


उधर, दवा व्यवसायी मुरारीलाल मिश्र की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञ रामेन्द्र श्रीवास्तव ने वहां मिट्टी में पड़े खून का नमूना लिया। विशषेज्ञ ने मौके पर फोटोग्राफी भी की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed