{"_id":"0b25e911c10090e8f989644c9348fcac","slug":"home-blew-in-revenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में फूंका घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में फूंका घर
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेव गांव के मजरा नैनागढ़ में रंजिश को लेकर शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का छप्पर का घर फूंक दिया। इससे एक लाख रुपये की संपत्ति जल गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के महादेव गांव के मजरा नैनागढ़ के रहने वाले विजय सोनकर ने बताया कि वह शुक्रवार की रात परिवारीजनों के साथ छप्पर के घर में सो रहा था।
तभी देर रात 12 बजे किसी ने उसके छप्पर के घर में आग लगा दी। धुआं उठने पर उसकी नींद खुली तो वह परिवारीजनों को लेकर बाहर भागा।
शोर मचाने पर ग्रामीण दौडे़ और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक छप्पर समेत घर में रखा सारा घरेलू सामान जल गया।
विजय ने बताया कि आग से एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इस मामले में विजय ने चौकी सालपुर में तहरीर दी है।
चौकी प्रभारी सालपुर उदयराज निषाद ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।