फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmer's house invaded by robbers, looting

किसान के घर डकैतों का धावा, लूटपाट

Fri, 12 Aug 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Fri, 12 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer's house invaded by robbers, looting
‌बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
भीठी पटखौली गांव में गुरुवार की देर रात एक किसान के घर में पीेछे की दीवार के सहारे घुसे दस डकैतों ने 20 हजार रुपये नगदी व दो लाख रुपये के गहने लूट लिए। विरोध करने पर दंपति समेत पूरे परिवार को बंधक बना मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कोतवाली देहात में दस बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के भीठी पटखौली गांव के रहने वाले किसान वंशीलाल ने बताया कि गुरुवार की देर रात वह अपने घर के दरवाजे पर सो रहा था, उसकी पत्नी सावित्री व सात साल की बेटी सप्तमी घर की छत पर सो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी देर रात घर के पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़े बदमाशों ने सावित्री को मारपीट कर कमरे की चाबी छीन ली। मां की चीख सुनकर बेटी सप्तमी जागी तो बदमाशों ने उसकी भी पिटाई कर दी।

वंशीलाल ने बताया कि पांच बदमाशों ने घर के अंदर कमरे में घुसकर उसकी बहू गुड़िया पत्नी स्वामी की भी पिटाई कर दी। इसके बाद संदूक में रखी 20 हजार रुपये नगदी, सोने की झुमकी, नथुनी, हार, पायल व पावजेब लूट लिया। वंशीलाल के मुताबिक बदमाशों ने विरोध करने पर उसे भी जमकर पीटा। जिससे सभी घायल हो गए।


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में वंशीलाल ने कोतवाली देहात में 10 बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली देहात के एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, मगर मामला जानकारी में आया है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed